मुजफ्फरपुर: सदर अस्पताल की ओपीडी में आवारा कुत्तों का आतंक, दो महीने बाद भी नहीं बने नोडल अफसर

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Sadar hospital stray dogs menace nodal officer not appointed cs

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: अस्पतालों को आवारा कुत्तों से मुक्त कराने की योजना ठप है. सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार के निर्देश के दो महीने बाद भी नोडल अफसरों की नियुक्ति नहीं हुई, जिससे ओपीडी और वार्डों में कुत्तों का आतंक कायम है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News:  सदर अस्पताल समेत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को आवारा कुत्तों से मुक्त कराने की स्वास्थ्य विभाग की योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है. सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार के कड़े निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा है. आलम यह है कि आज भी अस्पताल परिसरों और ओपीडी (OPD) में कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके परिजनों में हमेशा डर का माहौल बना रहता है.

नोडल अधिकारी बनाने का निर्देश पूरी तरह हुआ फेल

अस्पतालों को ‘स्ट्रीट डॉग’ मुक्त बनाने के लिए सदर अस्पताल से लेकर सभी पीएचसी में नोडल अधिकारी बनाए जाने थे. सिविल सर्जन ने इसके लिए सभी अस्पताल प्रभारियों और एएनएम (ANM) स्कूल के प्राचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का लिखित निर्देश दिया था. हैरानी की बात यह है कि आदेश के दो महीने बीत जाने के बाद भी कहीं भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जा सकी, जिससे व्यवस्था जस की तस बनी हुई है.

कचरे के कारण जुटते हैं कुत्ते, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं

समीक्षा में यह बात सामने आई थी कि अस्पताल परिसरों में बायो-मेडिकल वेस्ट (अस्पताली कचरा) का समय पर निस्तारण न होने के कारण ही आवारा कुत्ते वहां खिंचे चले आते हैं. सीएस ने इस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और मुख्य द्वारों पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया था ताकि कुत्ते अंदर प्रवेश न कर सकें. अधिकारियों की लापरवाही के कारण अस्पताल के वार्डों और ओपीडी के चक्कर काटते यह आवारा कुत्ते किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं. मामले पर सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि यदि नोडल अधिकारी नहीं बने हैं तो यह गंभीर बात है. इसकी जांच कर दो दिनों के भीतर सभी जगहों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन