मुजफ्फरपुर: पारू गंडक पुल से बदलेगी कनेक्टिविटी, कमलपुरा चौक तक चौड़ा होगा एप्रोच पथ

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News_ paru-gandak-bridge-approach-road-expansion-project

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू में गंडक नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल के एप्रोच पथ का विस्तार होगा. कमलपुरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 6.96 एकड़ अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित की जाएगी. परियोजना पूरी होने से इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू इलाके में गंडक नदी पर बन रहे लंबे उच्चस्तरीय पुल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. अब इस पुल के एप्रोच पथ यानी पहुंच मार्ग का दायरा और बढ़ाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके. पुल निर्माण निगम ने इसके लिए जिला प्रशासन को विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया है.

पिछले दिनों जिलाधिकारी ने खुद निर्माणाधीन पुल परियोजना का निरीक्षण किया था. इसके बाद पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता आलोक कुमार ने एप्रोच रोड के विस्तारीकरण का प्रस्ताव डीएम को सौंपा. प्रस्ताव के मुताबिक अब पहुंच पथ को पारू के कमलपुरा चौक तक ले जाया जाएगा.

आठ मौजा में होगा जमीन अधिग्रहण

इस परियोजना के विस्तार के लिए कुल 6.96 एकड़ अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इसके लिए आठ अलग-अलग मौजा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. अधिकारियों ने संबंधित इलाकों का सर्वे कर मौजावार रिपोर्ट तैयार कर ली है.

सड़क चौड़ीकरण के लिए बढ़ेगी जमीन

पुल निर्माण निगम की जांच में सामने आया कि वर्तमान ग्रामीण सड़क कई जगह काफी संकरी है. अभी सरकारी जमीन सिर्फ छह से आठ मीटर तक उपलब्ध है, जबकि मानक एप्रोच पथ के लिए 15 मीटर चौड़ाई जरूरी है. इसी वजह से अतिरिक्त निजी जमीन अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है.

2028 के अंत तक पूरा हो सकता है प्रोजेक्ट

जानकारों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती है, तो पुल और एप्रोच रोड का निर्माण 2028 के आखिर या 2029 की शुरुआत तक पूरा हो सकता है. इस परियोजना से पारू और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

परियोजना से जुड़ी मुख्य बातें

  • कुल आवश्यक चौड़ाई : 15 मीटर
  • कुल आवश्यक भूमि : 33.54 एकड़
  • उपलब्ध सरकारी भूमि : 26.58 एकड़
  • अधिग्रहित की जाने वाली अतिरिक्त भूमि : 6.96 एकड़
विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन