मुजफ्फरपुर: नगर निगम में टेंडर को लेकर ठेकेदारों के दो गुट भिड़े, ‘फर्जी’ कागजात के खेल पर भारी हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Nagar nigam contractors clash tender fake documents high court warning

प्रतीकात्मक खबर

Muzaffarpur News: नगर निगम में टेंडर को लेकर ठेकेदारों के दो गुटों में भारी हंगामा हुआ. संवेदकों ने जाली हस्ताक्षर और फर्जी कागजात लगाने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त से शिकायत की है और हाई कोर्ट जाने की चेतावनी दी है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर निगम परिसर में बुधवार को टेंडर प्रक्रिया को लेकर ठेकेदारों के दो गुट आपस में भिड़ गए. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई, जिससे दोपहर बाद तक निगम कार्यालय में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा. संवेदकों के बीच मचे इस घमासान के बाद एक पक्ष ने जांच न होने पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी दी है.

नियमों की अनदेखी का आरोप, 70-75 लाख तक काम करने वालों ने भी डाला टेंडर

विवाद की मुख्य वजह निविदा में लगाए गए कथित संदिग्ध दस्तावेज और नियमों की अनदेखी है. उमा दुबे, अजीत मिश्रा, अभिषेक कुमार और धीरेंद्र कुमार समेत कई संवेदकों ने नगर आयुक्त को एक संयुक्त शिकायत पत्र सौंपा है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निविदा की शर्तों के अनुसार जिन ठेकेदारों ने एक वित्तीय वर्ष में 70 से 75 लाख रुपये तक का कार्य पूरा कर लिया है, वे इस टेंडर में भाग लेने के पात्र नहीं हैं. इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर ऐसे संवेदकों द्वारा निविदा डाली गई है.

जाली हस्ताक्षर और फर्जी शपथ पत्र का दावा, जांच नहीं होने पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी

शिकायत पत्र में संवेदकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि टेंडर हासिल करने के उद्देश्य से टूल्स एवं प्लांट से संबंधित फर्जी कागजात संलग्न किए गए हैं. सबसे बड़ा दावा शपथ पत्र पर किए गए हस्ताक्षरों को लेकर है. शिकायतकर्ताओं के अनुसार, टूल्स लेने और देने वाले दोनों पक्षों के हस्ताक्षर पूरी तरह जाली हैं. संवेदकों ने नगर आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि इस फर्जीवाड़े पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन