Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में स्मैक के नशे ने उजाड़ी हंसती-खेलती दुनिया, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 27 May 2026 9:49 PM

विज्ञापन

स्मैक के नशे ने उजाड़ी हंसती-खेलती दुनिया

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के अहियापुर में स्मैक के नशे के आदी 40 वर्षीय ठेला चालक दिनेश साहनी ने दम तोड़ा. नशा मुक्ति केंद्र भेजने के बाद भी लत न छूटने पर उठाए आत्मघाती कदम से परिवार में मातम है.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और आंखें खोल देने वाली घटना सामने आई है. अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में स्मैक के नशे के आदी एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.इस दुखद घटना के कारण दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है और हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखर गया है.

घर के कमरे में मिला शव, परिजनों में कोहराम

मृतक की पहचान शेखपुर निवासी दिनेश साहनी (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. जानकारी के अनुसार, दिनेश ने अपने ही घर के एक कमरे में आत्मघाती कदम उठाया. जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची, तो वहां का खौफनाक दृश्य देखकर वह बदहवास हो गई. उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए.

जाच करती पुलिस

स्मैक के नशे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

परिजनों ने बताया कि दिनेश लंबे समय से स्मैक के गंभीर नशे की लत का शिकार था. इस जानलेवा लत ने उसकी मानसिक स्थिति और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था. पत्नी कोशिला देवी ने रोते हुए बताया कि पूरे परिवार ने उसे इस दलदल से बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की थी. उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी लत में कोई सुधार नहीं हुआ. वह पहले भी दो बार आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन तब परिवार ने समय रहते उसे बचा लिया था.

पुलिस और एफएसएल की टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की विशेष टीम को भी मौके पर बुलाया. कानूनी प्रक्रिया और बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन