मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News gobarsahi-truck-accident-bike-rider-death

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

मोबाइल से हुई मृतक की पहचान

हादसे के बाद पुलिस के सामने मृतक की पहचान करना बड़ी चुनौती थी. तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया. इसके बाद मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के ढोली के पास स्थित गांव निवासी 31 वर्षीय ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई. सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

निजी कंपनी में करता था काम

परिजनों ने बताया कि ऋषिकेश एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. शुक्रवार को भी वह रोज की तरह काम के सिलसिले में निकला था. परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी. उसकी अचानक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक काफी तेज गति में था. गोबरसही चौक के पास चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन