Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 7 साल से फरार हाइवे लुटेरा
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 27 May 2026 9:18 PM
एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 7 साल से फरार हाइवे लुटेरा गिरफ्तार
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में एसटीएफ ने 7 साल से फरार हाइवे लुटेरे राजा कुमार को ब्रह्मपुरा से गिरफ्तार किया है. आरोपी 2019 में कांटी में हथियार के बल पर हुई लूट की घटना में शामिल था.पढ़ें पूरी खबर...
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले की ब्रह्मपुरा थाना पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने पिछले सात साल से फरार चल रहे कुख्यात हाइवे लुटेरे राजा कुमार को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की वृज बिहारी गली से गिरफ्तार कर लिया है.
2019 की लूट कांड में शामिल था अपराधी
गिरफ्तार आरोपी राजा कुमार पानापुर करियात थाना क्षेत्र के भेड़ीयाहीसलोन गांव का रहने वाला है. एसटीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में कांटी थाना क्षेत्र के निवासी मिथिलेश पांडेय से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक, चेकबुक, पहचान पत्र और सोने की चेन लूट ली थी. इस सनसनीखेज लूट कांड में राजा कुमार मुख्य रूप से शामिल था और तब से पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था.
गुप्त सूचना पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी राजा कुमार ब्रह्मपुरा इलाके में छुपा हुआ है. सूचना के आधार पर विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृज बिहारी गली में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक इयर बर्ड बरामद किया गया है.
पानापुर करियात पुलिस को सौंपा, जांच जारी
एसटीएफ की टीम ने प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार लुटेरे राजा कुमार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पानापुर करियात थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस अब इस शातिर अपराधी के अन्य आपराधिक इतिहास और इसके गिरोह में शामिल दूसरे सदस्यों के बारे में गहनता से पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










