ePaper

बिहार के मुजफ्फरपुर में कबाड़ दुकानदार को गोलियों से भूना, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर के आगे खड़े वाहनों को फूंका

Updated at : 24 Jul 2025 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur murder news

आरोपी के घर के आगे खड़ी गाड़ियों को फूंका

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कबाड़ दुकानदार को गोलियों से भून दिया गया. गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के आगे खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया. शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी तो गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा. सड़क पर शव रखकर नेशनल हाइवे को जाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. आरोपी के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले लोगों ने कर दिया. सीनियर अफसरों के साथ पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची. लोगों को समाने का प्रयास किया. आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर बवाल शांत हुआ. घटना बुधवार देर शाम की है.

कबाड़ दुकानदार को तीन गोली मारकर भागा बदमाश

सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक के पास बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे कबाड़ दुकानदार मो. गुलाब (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मो. गुलाब अपनी दुकान बंद करके बाहर बैठे थे. अपराधियों ने सिर, गर्दन और सीने में कुल तीन गोली मारी और फरार हो गए. सदर थाने की पुलिस पहुंची और मो. गुलाब को आनन-फानन में बैरिया स्थित एक अस्पताल ले गए लेकिन वहरं मृत बता दिया गया.

ALSO READ: Bihar Flood: बिहार में गंगा-कोसी और बूढ़ी गंडक उफनाई, इन जिलों में राहत के भी मिले संकेत…

मझौलिया चौक पर बवाल, आरोपी के घर पर लगे वाहनों को फूंका

घटना के बाद सैकड़ों लोग मझौलिया चौक पर जमा हुए. शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया. आरोपी पंसस तुफल अहमद के घर के बाद पहुंचकर भीड़ ने दो कार और दो बाइक को फूंक दिया. सूचना मिलने पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, नगर एएसपी वन सुरेश कुमार, डीएसपी टू विनिता सिन्हा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में खुद एसएसपी भी घटनास्थल पर आए.

पुलिस पर भी भड़का गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने भीड़ को मनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद सदर थाने जाकर आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. आरोपी तुफैल अहमद सदर थाना आता-जाता रहता है. उससे बेहतर संबंध होन के कारण ही पुलिस ने उसपर कार्रवाई नहीं की. देर रात एसएसपी सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे. आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो बवाल शांत हुआ.

एसएसपी बोले…

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या हुई है. प्रारंभिक जांच में परिजन ने बच्चों के विवाद में हत्या कराने का आरोप लगाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन