मुजफ्फरपुर: बगीचे से युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में गाछी से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर मधुवन पंचायत स्थित सीलौत डीह चौड़ के पास एक गाछी (बगीचे) से संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मनियारी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान सीलौत बासदेव गांव निवासी उमा शंकर मिश्र के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है.

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

गांव में चर्चा का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन