Muzaffarpur Litchi: दुबई के लोग चखेंगे बिहार के शाही लीची का स्वाद, 10 से 11 घंटों की यात्रा के बावजूद रहेगी फ्रेश

Muzaffarpur Litchi: मुजफ्फरपुर की शाही लीची दुनियाभर में फेमस है. लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता खासकर देखी जाती है. जीआई टैग मिलने के बाद दुनियाभर में शाही लीची को एक अलग पहचान मिली है. इस बीच बता दें कि, अब दुबई के लोग भी मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद चखेंगे.
Muzaffarpur Litchi: बिहार के मुजफ्फरपुर के शाही लीची की लोकप्रियता लोगों के बीच बढ़ती ही जा रही है. जीआई टैग मिलने के बाद शाही लीची को दुनियाभर में एक अलग पहचान मिली है. हर जगह यह फेमस हो रही है. ऐसे में अब मुजफ्फरपुर के शाही लीची का स्वाद दुबई के लोग भी चखेंगे. बता दें कि, बिहार से बड़ी शाही लीची की खेप दुबई के लिए रवाना हुई है. जिले के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रक को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना किया. लखनऊ से लीची हवाई जहाज के जरिये दुबई पहुंचेगी. अनुमान लगाया गया है कि, लीची को दुबई तक पहुंचने में करीब 10 से 11 घंटों का समय लगेगा.
इस तकनीक का किया गया इस्तेमाल
लेकिन, इतनी लंबी दूरी के बावजूद लीची एक दम फ्रेश रहेगी. दरअसल, कोल्ड चेन ट्रक के जरिए लीची को लखनऊ भेजा गया. इस साल पहली बार एक नियत तापमान पर प्रसंस्करण कर शाही लीची का निर्यात किया गया है. इसके लिए बंदरा प्रखंड के बरगांव में एक आधुनिक प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की गई है. जिलाधिकारी ने इसे उद्यान विभाग और किसानों के संयुक्त प्रयास का पॉजिटिव रिजल्ट बताया. इस कोल्ड चेन तकनीक के जरिये फल की ताजगी के साथ-साथ गुणवत्ता भी बनी रहेगी.
मुजफ्फरपुर के किसानों को फायदा
बता दें कि, इस पहले से शाही लीची की लोकप्रियता विदेशों में तो बढ़ेगी ही लेकिन साथ में किसानों को भी बड़ा फायदा होगा. इसके अलावा लीची का निर्यात भी बढ़ेगा. खबर की माने तो, पहले लीची के निर्यात में कोल्ड चेन की कमी एक बड़ी बाधा थी, लेकिन अब सरकारी और निजी क्षेत्र के सहयोग से कोल्ड स्टोरेज और शीत परिवहन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. वहीं, किसानों की लगातार पहल से किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान और सम्मान भी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










