मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ की नयी कार्यकारिणी गठित, अमर कुमार बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है. अमर कुमार को अध्यक्ष और करुणेश कुमार सिंह को सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैठक में वॉलीबॉल के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक अखाड़ाघाट रोड स्थित संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर डॉ. आरएस त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. अमर कुमार को अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारस प्रसाद गुप्ता समेत चार बने मुख्य संरक्षक

नयी कार्यकारिणी में पारस प्रसाद गुप्ता, उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. फ़िरौज़दीन फैज और शांति स्वरूप शर्मा को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया.

अध्यक्ष अमर कुमार, सचिव करुणेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. आरएस त्रिवेदी, राजेश्वर प्रसाद, कमल कुमार भसीन, डॉ. रवि शंकर कुमार, संजीव कुमार शर्मा और राजेश नेमानी को शामिल किया गया.

नंदन कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये. संयुक्त सचिव के रूप में अर्चना कुमारी, विनय कुमार, अंकुश कुमार, रामप्रताप जायसवाल और अशोक कुमार साह को जिम्मेदारी दी गयी.

कार्यकारिणी सदस्यों में निर्मल कुमार, आनंद कुमार, अभिषेक तिवारी, प्रिंस कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं.

वॉलीबॉल के विकास को लेकर दिये महत्वपूर्ण सुझाव

कार्यकारिणी की बैठक में बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष पारस प्रसाद गुप्ता ने जिले में वॉलीबॉल के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये. उन्होंने खेल के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

बैठक की अध्यक्षता डॉ. आरएस त्रिवेदी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन ने किया. इस अवसर पर पल्लवी, अभिनय कुमार, अंकित कुमार, रामकुमार राय शर्मा और मुकेश कुमार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: बिहार स्केट गेम्स 2026 में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 9 पदक जीते

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन