बिहार में थानेदारों को इस मामले में लापरवाही पड़ेगी भारी, मुजफ्फरपुर DSP ने दी आखिरी चेतावनी
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 04 Jun 2025 8:44 PM
सांकेतिक
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दूसरे राज्यों से आने वाली साइबर शिकायतें लंबित हैं. थानेदार इन मामलों में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. साइबर डीएसपी ने लापरवाही पर सभी थानेदारों को नोटिस जारी कर जल्द कार्रवाई का आदेश दिया है.
Muzaffarpur News: साइबर अपराध की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर मुजफ्फरपुर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं. समन्वय पोर्टल पर देश के अन्य राज्यों से आई 114 Cyber Crime Investigation Assistance Request (CIAR) में से अब तक सिर्फ 10 मामलों का ही निष्पादन हुआ है, जबकि 104 शिकायतें अब भी पेंडिंग हैं.
इस लापरवाही पर साइबर DSP ने जिले के सभी थानेदारों को नोटिस जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो विभागीय अनुशंसा की जाएगी. ये शिकायतें मुख्य रूप से साइबर अपराधियों और संदिग्धों के सत्यापन, नोटिस तामिला, वारंट निष्पादन और शमन कार्य से जुड़ी हैं.
तिरहुत रेंज में सबसे खराब स्थिति मुजफ्फरपुर की
तिरहुत रेंज के चार जिलों में मुजफ्फरपुर सबसे पीछे है. सीतामढ़ी में 44, वैशाली में 41 और शिवहर में 6 शिकायतें पेंडिंग हैं, लेकिन अकेले मुजफ्फरपुर में 104 शिकायतों का कोई निपटारा नहीं हुआ है.
बिहार में कुल 2889 शिकायतें, टॉप छह में मुजफ्फरपुर
बिहार में अभी तक समन्वय पोर्टल पर कुल 2889 साइबर शिकायतें पेंडिंग हैं. इस सूची में पटना (595), मोतिहारी (138), गया (120), नालंदा (106), बेतिया (113) के बाद मुजफ्फरपुर (104) छठे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










