मुजफ्फरपुर: लूट की झूठी साजिश रचने वाला दामाद देवघर से गिरफ्तार, सास की जमीन हड़पने के लिए बुना था जाल

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur-police-arrest-nitesh-chaubey-from-deoghar-for-filing-fake-loot-case

लूट की झूठी साजिश रचने वाला दामाद देवघर से गिरफ्तार

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर की कांटी थाना पुलिस ने सास की जमीन हड़पने के लिए लूट की झूठी साजिश रचने वाले आरोपी नितेश चौबे को देवघर से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने साले को जेल भिजवाकर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया था.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस को गुमराह कर लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने और संपत्ति हड़पने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी नितेश चौबे को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सदातपुर चौबे टोला का रहने वाला है.

सास की जमीन हड़पने और साले को फंसाने के लिए रची थी साजिश

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार नितेश चौबे ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. आरोपी ने बताया कि उसने सबसे पहले अपने साले (दरभंगा केवटी निवासी धर्मेश कुमार) को एक झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया. इसके बाद साले को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर और अपनी सास की कीमती जमीन हड़पने की नीयत से उसने उनका मतदाता पहचान पत्र (VoterID) हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें… समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार

दोस्त को विश्वास में लेकर दर्ज कराया था लूट का फर्जी मामला

जमीन हड़पने की साजिश के तहत नितेश ने साहेबगंज निवासी अपने दोस्त मनीष कुमार को विश्वास में लिया. इसके बाद 25 मई 2026 को रास्ते में दो पुराने खोखे (कारतूस के खोखे) और वही मतदाता पहचान पत्र फिंकवा दिया. इसी दस्तावेज के आधार पर मनीष कुमार के जरिए कांटी थाने में कांड संख्या 394/26 के तहत लूट की फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

यह भी पढ़ें… आयुष्मान भारत: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सुविधाएं, घर बैठे बनेगा कार्ड

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने किया पर्दाफाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण में एसडीपीओ पश्चिमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.थानाध्यक्ष रविकांत पाठक और पुलिस बल की इस टीम ने जब गहराई से जांच की, तो पूरा मामला फर्जी निकला. इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप में कांड संख्या 409/26 दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने मौके से मतदाता पहचान पत्र और दो खोखे भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें… आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन