मुजफ्फरपुर की कार, वैशाली पुलिस ने हेलमेट का काटा चालान

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की कार, वैशाली पुलिस ने हेलमेट का काटा चालान

मुजफ्फरपुर की कार, वैशाली पुलिस ने हेलमेट का काटा चालान

विज्ञापन

– री-रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिलने के बावजूद नहीं कट रहा टैक्सवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

ट्रैफिक पुलिस और पुलिस द्वारा गलत चालान काटने के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर में निबंधित सैंट्रो कार (बीआर 06 आर 2887) का वैशाली पुलिस ने हेलमेट का एक हजार रुपये का चालान 23 अप्रैल को लालगंज मानपुर में काट दिया है जबकि यह गाड़ी बाइक नहीं कार है, जिसके मालिक मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा निवासी मृदुलकांत है, उन्होंने गलत चालान को कैंसिल करने के लिए ईमेल के माध्यम से वैशाली पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारी को ईमेल कर आवेदन किया, लेकिन अब तक इसमें सुधार नहीं हुआ. इस कारण मुजफ्फरपुर डीटीओ ऑफिस में इनका री-रजिस्ट्रेशन का मामला लटक गया है. पटना मुख्यालय से इनके ऑफलाइन गाड़ी की इंट्री की अनुमति कुछ माह पहले आयी, लेकिन इसी बीच इनके नंबर पर एक गलत चालान कट गया, ऐसे में जब तक वह चालान जमा नहीं करते है तब तक वह री-रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क (टैक्स) जमा नहीं कर पा रहे हैं.

जिस बाइक का चालान, वह चोरी की निकली वैशाली पुलिस बीआर 06 आर 2887 की गाड़ी (कार) का हेलमेट का चालान किया. वह बाइक चोरी की है. ट्रैफिक पुलिस या पुलिस पदाधिकारी जब वह चालान काट रहे होते हैं तो मशीन में जो गाड़ी का डिटेल आता है, उसे नहीं देखते और सीधे चालान काट देते हैं. अगर वह सही से जांच करते तो उसी समय इस गलत चालान को रोक सकते थे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन