मुजफ्फरपुर: इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के सामने खुला 'मौत का कुआं,स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल

Author Deepak|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के पास सीवरेज का स्लैब टूटने से एक 'मौत का कुआँ' बन गया है. स्मार्ट सिटी के दावों के बीच यह खतरनाक गड्ढा राहगीरों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है. जिला प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही साफ दिख रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Smart City Project: मुजफ्फरपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चमचमाती सड़कों और मुकम्मल व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों के बीच शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक इमलीचट्टी से एक बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई है. यहाँ सरकारी बस स्टैंड के ठीक सामने मुख्य सड़क पर सीवरेज (नाले) का एक भारी-भरकम स्लैब पूरी तरह से टूटकर धंस चुका है. व्यस्त सड़क के बीचोबीच हुआ यह गड्ढा अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए 'मौत का कुआँ' बन चुका है. इसके कारण यहाँ चौबीसों घंटे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम गहरी नींद में सोया हुआ है. ऐसा लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... SKMCH से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का खेल? वायरल लिस्ट ने मचाई हलचल

दिन-रात बनी रहती है खतरे की स्थिति, हादसे को आमंत्रण

स्थानीय दुकानदारों और नियमित राहगीरों ने बताया कि यह सरकारी बस स्टैंड का मुख्य मार्ग है, जहाँ से हर मिनट सैकड़ों बसों, ऑटो, ई-रिक्शा, दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वाले राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है. दिन के वक्त तो जैसे-तैसे लोग बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में या तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह टूटा हुआ स्लैब बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. यहाँ पहले भी कई छोटे-मोटे वाहन असंतुलित हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी चूक यहाँ किसी की जान पर भारी पड़ सकती है. जनता ने नगर आयुक्त और मेयर से इस खतरनाक गड्ढे को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन