श्रावणी मेले में बाबा गरीबनाथ की नगरी में फायर अलर्ट: 5 प्रमुख स्थलों पर दमकल गाड़ियां तैनात

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेले में बाबा गरीबनाथ की नगरी में फायर अलर्ट: 5 प्रमुख स्थलों पर दमकल गाड़ियां तैनात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में सावन मेले को लेकर प्रशासन सतर्क। बाबा गरीबनाथ मंदिर से तुर्की तक दमकल की गाड़ियां और अग्निशमन दल तैनात, जानें पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी।

विज्ञापन

Fire Alert Muzaffarpur: विश्वप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सावन मेले के दौरान आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है. 30 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक चलने वाले श्रावणी मेले में किसी भी आपात स्थिति या अगलगी की घटना से निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से शहर के 5 प्रमुख स्थानों पर दमकल वाहन और अग्निशामक दलों की तैनाती कर दी गई है.

विज्ञापन

इन 5 संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे दमकल वाहन 

जारी सरकारी आदेश के अनुसार 30 जुलाई से मेले के समापन तक निर्धारित स्थलों पर अग्निशमन दल तैनात रहेंगे:

  • जिला स्कूल: वाटर टेंडर (BR01GP-0386) के साथ सब ऑफिसर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्निक दल तैनात.
  • रामदयालु कॉलेज: वाटर टेंडर (BR01GA-9505) के साथ सब ऑफिसर राजेश कुमार प्रधान एवं टीम मुस्तैद.
  • द्वारकानाथ स्कूल: वाटर टेंडर (BR06GG-1165) के साथ सब ऑफिसर दीपक कुमार व टीम तैनात.
  • जिला नियंत्रण कक्ष: मिस्ट टेक्नो वाहन (BR06GB-6697) के साथ अग्निक निरंजन कुमार ठाकुर तैनात.
  • तुर्की (कुढ़नी ब्लॉक): मिस्ट टेक्नो वाहन (BR06GD-7321) के साथ अग्निक अमूल्य आनंद व बिन्दु कुमार मुस्तैद.

हाइड्रेंट की जांच और यूनिफॉर्म में ड्यूटी के सख्त निर्देश 

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मी वाटरप्रूफ जैकेट, प्रॉपर यूनिफॉर्म और अग्निशमन उपकरणों के साथ अलर्ट रहेंगे. ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही आसपास के सरकारी व निजी हाइड्रेंटों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को 7 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन