मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 12 घंटे की देरी से गयी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05283) निर्धारित समय से करीब 12 घंटे की देरी से रवाना हुई. सुबह 6:30 बजे खुलने वाली यह ट्रेन शाम 7 बजे जंक्शन से चली.
विज्ञापन
बिहार संपर्कक्रांति पर भी पड़ा असर
मुजफ्फरपुर.
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05283) निर्धारित समय से करीब 12 घंटे की देरी से रवाना हुई. सुबह 6:30 बजे खुलने वाली यह ट्रेन शाम 7 बजे जंक्शन से चली. इसकी वजह से पूरे दिन यात्री परेशान रहे. इसी के साथ, बिहार संपर्क क्रांति (12565) भी शुक्रवार को सात घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची. इस देरी के कारण वापसी में नयी दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति (12566) भी चार घंटे की देरी से रवाना हुई. इसकी वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. लखनऊ और गोंडा के बीच गाड़ियों के डायवर्ट होने से हाल के दिनों में कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. इस लेटलतीफी से यात्रियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










