मानदेय बढ़ाने के लिए आठ दिसंबर को आंदोलन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 9:09 PM
मानदेय बढ़ाने के लिए आठ दिसंबर को आंदोलन
-बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक में फैसला
मुजफ्फरपुर.
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की जिला कमेटी की बैठक हुई. इसमें आठ दिसंबर को जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. हरि सभा स्थित संघ के कार्यालय में राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा, दो महीने से रसोइयों को मानदेय नहीं मिला है. सरकार ने छठ जैसे पर्व में भी उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया. झारखंड में रसोइयों को प्रत्येक महीने तीन हजार रुपये मिलते हैं. दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने कोटे की राशि में कोई वृद्धि नहीं की है और नीतीश सरकार भी 2019 के बाद से मानदेय नहीं बढ़ायी है.जिला सचिव परशुराम पाठक ने कहा कि आठ दिसंबर को रसोइयों का जिला सम्मेलन होगा और समस्याओं के बाबत प्रखंडों में आंदोलन होगा. एक्वा नेता रानी प्रसाद ने कहा कि 28 नवंबर को पटना में विशाल प्रदर्शन करेंगे. इसमें रसोइयों व जीविका दीदियों के सवाल उठाये जायेंगे.
विभिन्न प्रखंडों से आए रसोइयों ने कहा कि मानदेय बढ़ाने, नियमित भुगतान व सम्मानजनक व्यवहार के लिए हमलोग आंदोलन करेंगे.बैठक में ऐक्टू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला सचिव मनोज यादव के साथ संघ के संजय दास, लीला, रंजू, चिंता, सुनैना, मुमताज खातून, मानती, महाकांत झा, अजोधी लालदेव, शकीकन खातून, शिवशंकर राय, मीना, सुधा, रीता, उषा, शंभु प्रसाद उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










