मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बीएमपी जवान के बेटे का फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सेवानिवृत्त बीएमपी जवान के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस जांच में जुटी है।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीघाट चूनाभट्टी रोड में गुरुवार को सेवानिवृत्त बीएमपी जवान के 30 वर्षीय पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान मनीष कुमार (30) के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड बीएमपी जवान कृष्णा यादव के बड़े पुत्र थे. इस दर्दनाक वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
आपके शहर में
FSL Investigation: घर में अकेले रहने के दौरान उठाया आत्मघाती कदम
बताया जाता है कि घटना के समय 30 वर्षीय मनीष कुमार घर में अकेले थे. उनकी पत्नी रिंकी कुमारी, जो पेशे से शिक्षिका हैं, स्कूल में पढ़ाने गई हुई थीं. दोपहर में जब वह स्कूल से वापस घर लौटीं, तो पति को कमरे में फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए. पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी.
मानसिक बीमारी और हजारीबाग से लौट रहे पिता
मृतक के पिता कृष्णा यादव ने बताया कि मनीष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित था. घटना के वक्त पिता अपनी पत्नी के साथ अपने छोटे बेटे (जो झारखंड के हजारीबाग में तैनात हैं) के पास गए हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही पिता हजारीबाग से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा कि घर पहुंचने और वस्तुस्थिति देखने के बाद ही वे पुलिस को लिखित शिकायत देंगे.
FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया. एफएसएल के वैज्ञानिकों ने घटनास्थल का बारीक मुआयना कर कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस की जांच जारी, आवेदन का इंतजार
मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहनता से छानबीन कर रही है. परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए