सीटीबी की एंट्री-एग्जिट रणनीति पर मंथन, जोन की एसआइजी टीम ने परखीं सुविधाएं
पूर्व मध्य रेल की उच्चस्तरीय टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का गहन निरीक्षण किया. टीम ने यात्री सुविधाओं, सीटीबी बिल्डिंग की व्यवस्था और पीने के पानी की उपलब्धता का जायजा लिया. सुधार के लिए विस्तृत रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी.
Hajipur Zone SIG Team Inspection: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर जोन से आई उच्चस्तरीय टीम ने गहन निरीक्षण किया. इस टीम का नेतृत्व मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) दिलीप कुमार कर रहे थे. जोनल टीम ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से लेकर 2, 3 और 6, 7, 8 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया.
आपके शहर में
Muzaffarpur News: सीटीबी से यात्रियों की आवाजाही को लेकर रणनीतिक मंथन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) का विशेष रूप से जायजा लिया. आने वाले दिनों में सीटीबी बिल्डिंग से ही यात्रियों का मुख्य रूप से आना-जाना होना है, जिसे देखते हुए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को लेकर रणनीतिक स्तर पर विस्तृत चर्चा हुई. यात्रियों को आवाजाही के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए सुगम स्थानों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने पर जोर दिया गया.
वाटर कूलर का नल टूटा मिलने पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी
जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पीने के पानी के वाटर कूलर का नल टूटा हुआ पाया गया. इस पर जोनल अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित रेलकर्मियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. स्टेशन पर साफ-सफाई और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया.
जंक्शन पर सुधार के लिए जल्द सौंपी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
पूरी व्यवस्था की गहन निगरानी के बाद जोनल टीम ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने संकेत दिया कि जंक्शन पर किन-किन क्षेत्रों में बुनियादी सुधार की तत्काल आवश्यकता है, इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. यह रिपोर्ट जल्द ही मुजफ्फरपुर जंक्शन प्रशासन को सौंप दी जाएगी ताकि कमियों को दूर किया जा सके.
निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई जोनल व स्थानीय अधिकारी रहे मौजूद
उच्चस्तरीय निरीक्षण टीम में मुख्य सामान्य इंजीनियर, मुख्य पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधक, मुख्य संचार इंजीनियर, मुख्य बिजली सामान्य इंजीनियर और मुख्य स्वास्थ्य निदेशक शामिल थे. वहीं स्थानीय स्तर पर स्टेशन अधीक्षक शिवदास, डीसीआई राजेश रंजन, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार और ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए