मां का शव मिला, दो वर्षीय मासूम अब भी लापता
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 1:23 AM
मां का शव मिला, दो वर्षीय मासूम अब भी लापता
प्रतिनिधि, मीनापुर
मीनापुर प्रखंड के हरशेर बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार की शाम हुए नाव हादसे में अब तक दो वर्षीय मासूम विमांश का शव बरामद नहीं हो सका है. मां की गोद में ही डूबे मासूम की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार मशक्कत कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. वहीं, हादसे में डूबी महिला का शव 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया, जिसे रविवार को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया.इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी हरशेर गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही, डीएम से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि सरकार मृतक परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लगातार लंबी पुलों और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है.
गौरतलब है कि शनिवार शाम नाव पर सात लोग सवार थे. बीच नदी में नाव अचानक पलट गई. स्थानीय लोगों की मदद से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जबकि महिला और उसका मासूम बेटा नदी में बह गए. महिला का शव तो मिल गया, लेकिन मासूम की तलाश अब भी जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










