म्यांमार से बिहार आती थी मॉर्फिन, मुजफ्फरपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jul 2025 2:50 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने मॉर्फिन तस्करी के गैंग का का भांडा फोड़ किया है. मॉर्फिन म्यांमार से दार्जीलिंग और फिर वहां से बिहार लाई जाती थी. पुलिस का अनुमान है कि ये इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का मामला है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स को एक कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास NH-27 पर छापेमारी कर दो किलो मॉर्फिन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जब्त की हुई मॉर्फिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय काले बाजारों में लगभग 2 करोड़ बताई जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर नरियार वाटर पार्क के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रविवार देर रात तस्कर को दबोचा गया. उसकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गयी है. पकड़े गए तस्कर की पहचान बरूराज थाना के माधोपुर मधु निवासी राजेश तिवारी के रूप में हुई है. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पश्चिम मदाती भीमभार फांसीदेवा में रहता है.

लोकल माफियाओं से जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस

तस्कर राजेश तिवारी का उत्तर प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी की टीम भी पीछा कर रही थी. उसके पास से दो किलो 60 ग्राम मॉर्फिन जैसा मादक पदार्थ, एक बोलेरो व दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है.

मोतीपुर पुलिस व यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पदाधिकारी ड्रग्स सप्लाई के पूरे नेटवर्क को लेकर राजेश तिवारी से पूछताछ कर रहे हैं. मादक पदार्थ के तस्करी से जुड़े लोकल माफियाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. मोतीपुर थाने में ड्रग्स बरामदगी को लेकर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें: 9 और 10 जुलाई को बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

एसएसपी ने क्या बताया

एसएसपी सुशील कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, मोतीपुर पुलिस को शनिवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि मोतीपुर की ओर से एक बोलेरो मोतिहारी की तरफ जा रही है उसमें ड्रग्स है. उस बोलेरो का यूपी के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी की टीम भी पीछा कर रही है. सूचना पर पुलिस ने नरियार स्थित राज वाटर पार्क के समीप वाहन चेकिंग करते हुए घेराबंदी करके तस्कर राजेश तिवारी को उसकी बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया.

बोलेरो के अंदर सीट के नीचे दो किलो 60 ग्राम मॉर्फिन जैसा मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुआ था. पुलिस के अनुसार, राजेश तिवारी बीते कई सालों से बरूराज स्थित पैतृक आवास को छोड़कर दार्जिलिंग में रहकर मादक पदार्थ की तस्करी करता है. मादक पदार्थ की यह खेप कहां ले जा रहे थे इस बिंदु पर पूछताछ जारी है. (मृणाल कुमार)

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन