हथियार दिखाकर बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक व नकदी

Updated:
विज्ञापन
हथियार दिखाकर बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक व नकदी

जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में हनुमान मंदिर के समीप कार सवार हथियार से लैस चार अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल, नगद 1500 रु तथा दुकान की चाबी लूट ली़

विज्ञापन

चार अपराधियों ने देर रात दिया घटना को अंजाम वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला है पीड़ित बसरा बाजार पर केक की दुकान चलाता है प्रतिनिधि सरैया, जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में हनुमान मंदिर के समीप कार सवार हथियार से लैस चार अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल, नगद 1500 रु तथा दुकान की चाबी लूट ली़ इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. मामले को लेकर वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी और बसरा बाजार के केक दुकानदार राहुल कुमार ने जैतपुर पुलिस को आवेदन दिया. बताया है कि मंगलवार की रात बसरा बाजार स्थित अपनी केक की दुकान को बंद कर खैरा गांव स्थित अपनी ननिहाल जा रहा था. तभी खैरा गांव में हनुमान मंदिर के समीप एक कार मेरी बाइक के सामने लगा दिया, जिस कारण मैं रुक गया. तभी कार में से दो युवक उतरकर मेरे सिर पर पिस्टल सटाकर बाइक, दुकान की चाबी, नगद 1500 रुपये तथा मोबाइल छीनकर फरार हो गये. मामले में थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन