नैक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Author Ankit
Updated:
विज्ञापन
नैक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

नैक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

फोटो : दीपक – 4 मुजफ्फरपुर. रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मधु सिंह ने की. इस दौरान नैक मूल्यांकन के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गयी. प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों को कहा कि कक्षाओं में छात्राओं की नियमित उपस्थिति हो इसको लेकर उनसे संवाद करें. अभिभावकों से भी बात करें. शिक्षकों की कमी की ओर प्राचार्य का ध्यान आकृष्ट कराया गया. इसपर प्राचार्य ने कहा कि विश्वविद्यालय को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा जाएगा. प्राचार्य ने कहा कि अकादमिक गतिविधियां और शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा. एनएसएस की ओर से प्रत्येक शनिवार को स्लिम एरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बैठक में कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन