ePaper

Muzaffarpur Crime: डबल मर्डर कर भाग गया गया राजस्थान, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को दबोचा

Updated at : 24 Mar 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: डबल मर्डर कर भाग गया गया राजस्थान, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को दबोचा

AI फोटो

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के पताही हरि गांव में चार दिसंबर 2024 की शाम छह बजे जानकी देवी और उसके पुत्र रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना को लेकर मृतका जानकी देवी की गोतनी कृष्णा देवी के बयान पर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के पताही हरि में हुए जानकी देवी और उसके पुत्र रोहित की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी अमर कुमार को पुलिस ने दबोच लिया है. उसकी गिरफ्तारी पताही इलाके से की गयी है. हत्या के बाद से पुलिस लगातार उसके ठिकाने पर रेड कर रही थी. लेकिन, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान भाग गया था. थानेदार अस्मित कुमार को रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि डबल मर्डर का मुख्य आरोपी पताही में आया हुआ है.

हत्या कर जंगल में फेंक दिया था हथियार

पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद छापेमारी करके आरोपी अमर कुमार को दबोच लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कि वह हत्या के बाद हथियार को जंगल में फेंक दिया. वहां से भागकर भगवानपुर पहुंचा. बस में बैठकर पटना जंक्शन गया. वहां से राजस्थान चला गया. गिरफ्तारी के डर से वहां तीन महीने तक छिपकर रहा. पुलिस उसके पीछे पहुंची थी. लेकिन, ठिकाना बदल लिया था. रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि वह पताही इलाके में देखा गया है. इसके बाद छापेमारी कर दबोच लिया गया. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया है कि मां- बेटे की हत्या में फरार चल रहा मुख्य आरोपी पताही इलाके से दबोचा गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने 10225 शिक्षकों का किया तबादला, इस दिन से होगा स्कूलों का आवंटन, देखें लिस्ट

दो आरोपी पहले की कर चुके हैं सरेंडर

डबल मर्डर कांड में दो नामजद आरोपी विनोद साह और दशरथ साह पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. वहीं, हेमलता देवी अभी भी फरार चल रही है. पुलिस उसका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट पहले ही ले चुकी है. फरार रहने की स्थिति में इश्तेहार लेकर कुर्की की कार्रवाई करेगी. पुलिस को सूचना मिली है कि हेमलता देवी चेन्नई में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपी हुई है. इस हत्याकांड में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कोर्ट में चार्जशीट दायर करके स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का बदला हुआ पूरा, पकड़ ली राजद की बड़ी गलती, इफ्तार पार्टी कार्ड में लालू यादव का नाम गलत

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन