Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने 10225 शिक्षकों का किया तबादला, इस दिन से होगा स्कूलों का आवंटन, देखें लिस्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Mar 2025 5:03 PM
Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने सोमवार को 10225 शिक्षकों को खुशखबरी दी है. शिक्षा विभाग ने इसकी सूची जारी की है.
Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि बिहार में 1 लाख 90 हजार के शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. लंबे समय से ये शिक्षक इंतजार कर रहे थे. कई महीनों बाद जाकर आज विभाग शिक्षकों पर मेहरबान हुई है. विभाग ने सोमवार को 10,225 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है. जिन 10225 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, उनका स्कूल आवंटन नहीं हुआ है. सिर्फ जिले का नाम अभी आया है. दरअसल वैसे शिक्षक/शिक्षिकाओं से स्थानांतरण के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन मांगा गया था जो विशेष समस्या से पीड़ित थे. प्रेस रिलीज में बताया गया कि 1,90,000 शिक्षकों ने आवेदन किया, इसमें से 51,284 शिक्षकों ने इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर हेतु आवेदन किया है. जिन शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है उन्हें स्कूलों का आवंटन 10.04.2025 से 20.04.2025 तक किया जायेगा.
किस परिस्थिति में कितने शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में बताया गया है असाध्य रोग (कैंसर) से ग्रसित 113 पुरुष शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. इसके अलावा 113 महिला शिक्षकों ने भी इसी समस्या के कारण ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. इसके अलावा किडनी रोग, हार्ट और लीवर के रोग से ग्रसित कुल 937 महिला और पुरुष शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है. दिव्यंगता के आधार पर कुल 2685, परिवार में मानसिक रूप से परेशान सदस्यों के लिए आवेदन करने वाले 573 का ट्रांसफर किया गया है.
कैसे होगा ट्रांसफर
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यदि शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दिये गए अभ्यावेदन एवं घोषणा पत्र में किसी भी प्रकार का गलत सूचना दिया गया है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सभी स्थानान्तरित शिक्षकों को जो जिला आवंटित किए गए हैं, उसे वे स्वीकार करते हैं. समिति द्वारा उनके द्वारा दिये गये विद्यालय के विकल्प को प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जायेगा. जहां प्राथमिकता के अनुसार रिक्ति उपलब्ध नहीं होगा, वहां उसके निकटतम विद्यालय के पंचायत / प्रखंड में पदस्थापन करने पर उन्हें स्वीकार होगा.
इसे भी पढ़ें: Bihar: 19800 एकड़ में बनेगा लैंड बैंक, हरित बजट पर खर्च होगा 15588 करोड़, विधानसभा में सोमवार को क्या-क्या हुआ ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










