पानी लेने में चल दी ट्रेन, संतुलन खोने से गिरा
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

पानी लेने में चल दी ट्रेन, संतुलन खोने से गिरा
विज्ञापन
दीपक- 8
-गरीबरथ एक्सप्रेस का है मामला
मुजफ्फरपुर.
अमृतसर से सहरसा जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस (12204) में सुबह करीब 11.30 बजे हादसा हो गया. जंक्शन पर पानी लेने यात्री उतरा. कुछ देर में ट्रेन चल पड़ी. दौड़कर चढ़ने के दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. संतुलन खो बैठने व प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच गिरने के बाद आवाज सुनकर बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आसपास के यात्री व आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने यात्री को खींच कर सुरक्षित स्थान पर बैठाया. इस घटना में सहरसा जा रहे प्रवेश कुमार निर्मल का पैर जख्मी हो गया है. हाथ व शरीर के अन्य हिस्साें में काफी चोट लगी. सूचना मिलने पर तत्काल डॉक्टर की टीम के साथ स्टेशन अधीक्षक अखिलेश सिंह व डिप्टी एसएस कॉमर्शियल मृत्युंजय शर्मा पहुंचे. इसके बाद यात्री का प्राथमिक उपचार किया गया. यात्री ने बताया कि वह जी-10 बोगी में यात्रा कर रहा था. गिर जाने से उसका सामान ट्रेन में ही छूट गया. ऐसे में सामान को लेकर खोजबीन के लिए समस्तीपुर आरपीएफ को सूचना दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










