ePaper

विदेशों में भेजने के लिए लीची तैयार, पहली खेप आज जायेगी

Updated at : 25 May 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशों में भेजने के लिए लीची तैयार, पहली खेप आज जायेगी

विदेशों में भेजने के लिए लीची तैयार, पहली खेप आज जायेगी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.विदेशों में एक्सपोर्ट करने के लिए शाही लीची तैयार हो गयी है. रविवार से इसकी तुड़ाई की जायेगी. लीची के एक्सपोर्ट के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि जिले में कैंप करेंगे. यहां से लुलु मॉल के अलावा खाड़ी देशों व अफ्रीका में भी लीची भेजी जायेगी. कंपनियों के प्रतिनिधि अपने कृषि वैज्ञानिक के साथ यहां पहुंचेंगे. लीची का प्लम का टेस्ट किया जायेगा. इसके बाद इसे एसी वैन के जरिये लखनऊ भेजा जायेगा. यहां से लीची हवाई जहाज से दूसरे देशों में जायेगी. करीब एक महीने पहले कंपनियों के प्रतिनिधि यहां पहुंचे थे. लीची उत्पादकों के साथ बैठक की थी और लीची बाहर भेजने के लिए करार किया था. इस बार शाही लीची की पैदावार पिछले साल की अपेक्षा कम है. बावजूद विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए लीची तैयार की गयी है. जिन बागों की लीची बाहर एक्सपोर्ट होनी है, उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा था. कृषि वैज्ञानिकों के परामर्श के अनुसार लीची में कीटनाशक देने सहित बागों का उचित प्रबंधन किया जा रहा था.

पांच हजार टन बाहर भेजने का लक्ष्य

लीची उत्पादकों ने अगले दस दिनों में यहां से पांच हजार टन लीची बाहर भेजने का लक्ष्य रखा है. लीची उत्पादक गौतम शाही ने बताया कि इस बार विदेशों में लीची की मांग अधिक है. मौसम के साथ नहीं देने के कारण इस बार पिछले साल की अपेक्षा तीस फीसदी शाही लीची खराब हो गयी है. इससे लीची के कारोबार पर असर पड़ा है. लीची उत्पादक बबलू शाही ने कहा कि रविवार को लीची की पहली खेप दुबई जायेगी. बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि लीची की तुड़ाई करीब एक सप्ताह से चल रही है, लेकिन विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए रविवार से लीची की तुड़ाई होगी. करीब एक महीने तक यहां से लीची बाहर भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन