कुख्यात माफिया बबुआ डॉन पिस्टल और स्मैक के साथ गिरफ्तार, आलीशान घर देख पुलिस के उड़े होश
कुख्यात माफिया बबुआ डॉन गिरफ्तार
Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि सोमवार की सुबह मिठनपुरा थाने की पुलिस मस्जिद चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक बुलेट बाइक सवार संदिग्ध को रोका गया. उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस और 120 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ है.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात शराब माफिया अजय झा उर्फ बबुआ डॉन को गिरफ्तार किया गया है. नगर डीएसपी वन सीमा देवी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है. बबुआ डॉन सकरा थाना के धर्मागतपुर गंगटी गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, 120 पुड़िया स्मैक, एक बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने शराब की बरामदगी की आशंका पर उसके पैतृक आवास पर भी रेड की गयी है. लेकिन, कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है.
अलग- अलग थाने में 20 प्राथमिकी दर्ज
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसकी पहचान कुख्यात शराब माफिया अजय झा उर्फ बबुआ के रूप में किया गया. इसके बाद प्रभारी सिटी एसपी के प्रभार में होने के कारण वह भी मिठनपुरा थाने पहुंच कर पूछताछ की. उसने बताया कि वह झारखंड, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से शराब की खेप मंगवा कर मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में शराब की सप्लाई करता है.
उसके खिलाफ जिले के अलग- अलग थाने में 20 प्राथमिकी दर्ज है. इसमें हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी व शराब तस्करी से जुड़ा अधिकांश मामला है. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि नेपाल के रास्ते मादक पदार्थ की खेप मंगवाकर भी जिले में सप्लाई करता है.
2010 में गाली देने पर गोली मारकर कर दिया था हत्या
बबुआ डॉन जिले में 15 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बबुआ डॉन से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि 2010 में एक बाइक सवार ने उसको गाली देने के बाद थप्पड़ चला दिया था तो उसको गोली मारकर हत्या कर दी थी.
वह शराबबंदी से पहले जिले में बाइक चोरी का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाता था. जबसे शराबबंदी हुई इसके बाद वह शराब कारोबार करने लगा. जिले के टॉप फाइव शराब माफियाओं में शामिल है. वह 2017 में गिरफ्तार हुआ था. इसके अलावा उत्पाद विभाग की टीम ने भी एक बार गिरफ्तार किया था. जिला पुलिस अब तक चार बार जेल भेज चुकी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सकरा में सबसे अधिक मामला है दर्ज
बबुआ डॉन के खिलाफ सबसे अधिक सकरा थाने में 14 मामला दर्ज है. इसके अलावा समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी व दरभंगा जिला के सिमरी में शराब तस्करी को लेकर मामला दर्ज है. सकरा में हाल में कंटेनर से शराब बरामदगी के दो मामला उसके खिलाफ दर्ज किया गया है. जिन कांडों में वह फरार चल रहा है, उसमें रिमांड किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: पाराजंपर्स तिरंगे और वीर कुंवर सिंह के फोटो के साथ करेंगे जंप, शौर्य दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बबुआ डॉन के आलीशान घर देख पुलिस हैरान
शराब माफिया बबुआ डॉन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसके सकरा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गंगटी स्थित उसके आवास पर छापेमारी करने पहुंची. उसके आलीशान घर व अंदर का इंटीरियर देखकर पुलिस की आंखें खुली की खुली रह गयी. बड़े शहरों की तरह घर में हर सुविधा थी. ग्रामीण एसपी का कहना है कि उसकी संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव पहले से तैयार है, उसको और अपडेट किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










