ePaper

स्नातक के विद्यार्थियों को जॉब का मौका, विवि ने जारी किया गूगल फॉर्म

Updated at : 18 May 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक के विद्यार्थियों को जॉब का मौका, विवि ने जारी किया गूगल फॉर्म

स्नातक के विद्यार्थियों को जॉब का मौका, विवि ने जारी किया गूगल फॉर्म

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के विभिन्न कॉलेजों से स्नातक कर रहे फाइनल इयर के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. स्नातक फाइनल इयर के स्टूडेंट्स के कैंपस प्लेसमेंट को लेकर एक और कंपनी ने विवि से संपर्क किया है. एमएसजी 24×7 की ओर से सेल्स रिपोर्टिंग से लेकर सेल्स मैनेजर तक के पद के लिए वैकेंसी है. कंपनी की ओर से संपर्क किए जाने पर विवि ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजा है. प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन डॉ ललन झा ने पत्र में कहा है कि छात्र-छात्राएं 28 मई तक आवेदन कर दें. गूगल फॉर्म का लिंक व इसका क्यूआर कोड भी दिया गया है. छात्रों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद इसकी स्क्रीनिंग कर कंपनी को भेज दी जायेगी. इसके बाद कंपनी साक्षात्कार और अन्य प्रक्रिया के बाद छात्रों का चयन करेगी. डॉ झा ने बताया कि कंपनी की ओर से 4.5 लाख का पैकेज ऑफर किया गया है. बताया कि बेंगलुरु की दो और आइटी कंपनियों ने विवि से संपर्क साधा है. प्लेसमेंट सेल की ओर से कंपनी से बात चल रही है. शीघ्र ही उसके लिए भी गूगल फॉर्म जारी होगा. वहीं पूर्व में जिन 611 स्टूडेंट्स का फॉर्म पेंट्स कंपनी को भेजा गया है. उसकी शार्टलिस्टिंग शीघ्र हो जाएगी. डॉ झा ने बताया कि प्लेसमेंट सेल की ओर से लगातार देश भर की प्रतिष्ठित कंपनियों से बातचीत की जा रही है. इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर की कई कंपनियों के प्लेसमेंट के लिए परिसर में पहुंचने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन