मंत्रालय से शिकायत के बाद जांच के आदेश

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मंत्रालय से शिकायत के बाद जांच के आदेश

मंत्रालय से शिकायत के बाद जांच के आदेश

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाइक पार्किंग को लेकर एक बार फिर यात्रियों से अधिक शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है. एच अग्रवाल नाम के एक यात्री ने रेल मंत्रालय को टैग करते हुए शिकायत की है कि उनसे मात्र 10 मिनट की पार्किंग के लिए 20 रुपये लिए गये, जबकि पार्किंग स्थल पर लगे बोर्ड पर 10 रुपये का शुल्क दर्शाया गया है. इसका वीडियो पर साझा किया गया है. इस शिकायत को रेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है. तत्काल सोनपुर मंडल की ओर से मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पार्किंग शुल्क में अनियमितता को लेकर यात्रियों द्वारा पहले भी कई शिकायतें दर्ज करायी जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन