कोचिंग से लौट रहे इंटर के छात्र को अपराधियों ने मारी गोली

कोचिंग से लौट रहे इंटर के छात्र को अपराधियों ने मारी गोली
गरहा थाना के बसौली चौर में लूटपाट का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम प्रतिनिधि, बोचहां गरहा थाना क्षेत्र में सोमवार को कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे माहपुर निवासी संजय प्रसाद के पुत्र व इंटर के छात्र आदित्य कुमार (18) को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बसौली चौर में उसे घेरकर मोबाइल व पैसे निकालने को कहा. इसी दौरान पास में कुछ लोगों को खेत में काम करते देखे छात्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया़ इससे आक्रोशित अपराधियों ने उसका बैग छीन लिया और दो गोलियां मारकर फरार हो गये. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने उसे बोचहां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी. गोली साइड से होकर निकल गयी. जख्म हल्का होने के कारण दवा देकर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि स्मैकियर गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका है़ गोली साइड से निकल जाने से युवक की जान बच गयी है. आवेदन मिलने पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




