ePaper

Muzaffarpur : सेमिनार में राष्ट्रीय पोषण मिशन की दी जानकारी

Updated at : 21 Apr 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : सेमिनार में राष्ट्रीय पोषण मिशन की दी जानकारी

Muzaffarpur : सेमिनार में राष्ट्रीय पोषण मिशन की दी जानकारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया. बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता और सीडीपीओ कुमारी सुषमा ने सेमिनार का शुभारंभ किया. बीडीओ ने कहा कि मोतीपुर को सुपोषित बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुधार की संभावना है. बच्चों को नियमित टीकारण, गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद काउंसलिंग, सफाई आदि कार्यों को बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है. सेमिनार में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी का प्रदर्शन किया. मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, मीनू कुमारी, सीडीपीओ कुमारी सुषमा, एलएस फरहीन नाज, सुष्मिता कुमारी,पूनम कुमारी,कुमारी जयंती, बॉबी कुमारी, सुधा, नूतन, विभा, सविता कुमारी समेत अन्य सेविका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन