बिहार के इस जिले की नई फोरलेन, रेल लाइन और इंडस्ट्रियल पार्क से बदलेगी सूरत, जानिए क्या-क्या होगा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Aug 2025 12:50 PM
सांकेतिक तस्वीर
Industry In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की सूरत बदलने वाली है. जिले में नई फोर लेन सड़क, रेल लाइन और इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जा रहे हैं. जिससे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ विकास भी हो सकेगा.
Industry In Bihar: बिहार में कई नई सड़कें बनाई जा रही, रेल लाइन बिछाई जा रही और इंडस्ट्रियल हब स्थापित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ये तीनों सौगातें मिलने वाली है. जिससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ने वाले हैं. दरअसल, दियारा इलाके में खासकर विकास देखने को मिल सकेगा. पारू में इंडस्ट्रियल पार्क बनने से इलाके की सूरत बदल जाएगी. यहां चावल मिल के अलावा फूड पार्क लगाने की संभावना जताई जा रही है.
पारू में बनेगा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क
जानकारी के मुताबिक, पटना-बेतिया फोरलेन के पास पांच गांवों में सात सौ एकड़ जमीन में यह क्षेत्र विकसित किया जाएगा. सरकार की तरफ से जमीन अधिग्रहण के लिए 2.97 अरब रुपये स्वीकृत किए गए हैं. बेला और मोतीपुर में तो पहले से इंडस्ट्रियल पार्क है लेकिन पारू में तीसरा और सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा. इस परियोजना का विकास बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के जरिये किया जाएगा.
लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर
जमीन अधिग्रहण के लिए अंचल के चैनपुर चिहुंटाहा में 250 एकड़, भोजपट्टी में 95 एकड़, चतुरपट्टी में 150 एकड़, हरपुर में 120 एकड़ और विशनपुर सरिया में 85 एकड़ की जमीन को चिह्नित किया गया है. बियाडा के उपमहाप्रबंधक नीरज मिश्रा के मुताबिक, नया इंडस्ट्रियल पार्क बनने से उद्यमियों को लाभ मिलेगा तो बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. इसके साथ ही इलाके में बिजली, सुरक्षा, सड़क, जल आपूर्ति के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जायेंगे.
मोतीपुर और बेला में इंडस्ट्रियल हब
दरअसल, इस इलाके को लेकर खास बात यह है कि पटना-बेतिया हाईवे और हाजीपुर-सुगौली रेललाइन से जुड़ने के कारण परिवहन और कच्चे माल की आपूर्ति के लिए उपयुक्त होगा. मोतीपुर में 800 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क विकसित किया जा रहा है. जबकि बेला औद्योगिक क्षेत्र 450 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है.
Also Read: Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर PMRCL ने दी बड़ी जानकारी, जानिए कहां तक पहुंचा है काम…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










