आज अस्पताल का उद्घाटन, कल से इलाज

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
आज अस्पताल का उद्घाटन, कल से इलाज

आज अस्पताल का उद्घाटन, कल से इलाज

विज्ञापन

फोटो-दीपक स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे अस्पताल का उद्घाटन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में बने मॉडल अस्पताल में मरीजों को कल से आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी. बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे. मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, अधीक्षक डॉ बाबू साहब झा, प्रभारी एसीएमओ डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने निरीक्षण किया. सीएस ने कहा कि बुधवार को दिन के 11 बजे उद्घाटन के बाद अस्पताल हैंडओवर हो जायेगा. इसके बाद सदर अस्पताल उसमें शिफ्ट कर दिया जायेगा. मॉडल अस्पताल में पहले ओपीडी शुरू होगी, उसके बाद आइपीडी व फिर ओटी सेवा मरीजों को मिलने लगेगी. सीएस ने बताया कि पूरा अस्पताल अब मॉडल अस्पताल में शिफ्ट हो जायेगा. इसमें 16 विभागों की ओपीडी इस अस्पताल में चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन