बलिया मदरसा में हिफज कुरान शरीफ की पढ़ाई शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 9:14 PM

विज्ञापन

औराई. प्रखंड की राजखंड उत्तरी पंचायत के बलिया गांव स्थित मदरसा इस्लामिया बहरुल उलूम में मंगलवार को समारोह आयोजित कर एक दर्जन बच्चों को हिफज कुरान शरीफ की पढ़ाई आरंभ की गयी.

विज्ञापन

औराई. प्रखंड की राजखंड उत्तरी पंचायत के बलिया गांव स्थित मदरसा इस्लामिया बहरुल उलूम में मंगलवार को समारोह आयोजित कर एक दर्जन बच्चों को हिफज कुरान शरीफ की पढ़ाई आरंभ की गयी. समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मेहमान मौलाना लबीब अशरफ कासमी ने कुरान पाक की तालीम पर जोर देते हुए कुरान के पैगाम को सार्वजनिक रूप से आम करने पर बल दिया़ साथ ही कहा कि कुरान शरीफ की तालीम हासिल करने वाला बेहतर इंसान होता है. समारोह को मौलाना ओसामा अहमद नदवी ने उपस्थित बच्चों को देश की खिदमत करने व समाज के गरीबों, यतीमों, जरूरतमंदों की परेशानी में काम आने की नसीहत दी. इससे पूर्व मदरसा की प्रिंसिपल मौलाना अब्दुल सलाम ने सभी मेहमानों का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन