अंबारा-लालगंज मार्ग पर अनाज चोर गिरोह सक्रिय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 10:04 PM
सरैया थाना क्षेत्र में अंबारा-लालगंज मार्ग पर अनाज चोर गिरोह के सक्रिय होने से लोगों की काफी परेशानी बढ़ गयी है. वहीं स्थानीय लोगों को चकमा देते हुए गिरोह के सदस्य देर रात वाहन से अनाज चोरी कर फरार हो जाते हैं.
प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में अंबारा-लालगंज मार्ग पर अनाज चोर गिरोह के सक्रिय होने से लोगों की काफी परेशानी बढ़ गयी है. वहीं स्थानीय लोगों को चकमा देते हुए गिरोह के सदस्य देर रात वाहन से अनाज चोरी कर फरार हो जाते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर अम्बारा-लालगंज मार्ग में रेवाडीह, मरवापाकड़ आदि गांवों में किसानों के दरवाजे पर रखे गेहूं का बैग उठा कर वाहन पर रख कर भाग गये. शुक्रवार की देर रात अम्बारा गांव निवासी फुलिंद्र पंडित के दरवाजे पर रखे गेहूं के पांच बैग अज्ञात चोर वाहन से लेकर फरार हो गये. लगातार अनाज चोरी की घटना से किसानों में आक्रोश है. अनाज को बंद घर में रखना मजबूरी हो गयी है. वहीं चोरी की घटना की मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किसान से मिलकर छानबीन की. वहीं लगातार हो रही अनाज चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










