Government Job: किसी भी देश की सरकार सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती, बोले यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Dec 2024 7:10 AM

विज्ञापन

Government Job: प्रो.डीपी अग्रवाल ने एमआइटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रगतिशील है और युवाओं के लिए कई शानदार अवसर हैं.

विज्ञापन

Government Job: यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो.डीपी अग्रवाल ने गुरुवार को एमआइटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एमके झा ने प्रो.अग्रवाल का स्वागत किया. उन्होंने इसे छात्रों के लिए एक “गेम-चेंजर” अवसर बताते हुए प्रो.अग्रवाल से संस्थान का मेंटॉर बनने की अपील की. प्रो.डीपी अग्रवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि भारत की 50 प्रतिशत आबादी 29 वर्ष से कम उम्र की है. इस आयु में उन्हें प्रेरित किया जाए तो वे अद्भुत काम कर सकते हैं. देश की अर्थव्यवस्था प्रगतिशील है और युवाओं के लिए कई शानदार अवसर हैं. उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल सरकारी क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर दिशा में उपलब्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश की सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती. ऐसे में युवाओं को अपने विचारों का उपयोग करते हुए जीवन को सरल बनाने के लिए नवाचार करना चाहिए. इसके लिए विशेष रूप से बिहार सरकार, स्टार्टअप्स को फंडिंग प्रदान कर रही है.

प्रो.अग्रवाल ने वैश्विक जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी

प्रो.अग्रवाल ने कहा कि जब भी भारत को रणनीतिक जरूरतों के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता हुई, विदेश ने इसे उपलब्ध कराने से मना कर दिया. इस स्थिति ने इसरो और बार्क जैसे संगठन इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं. छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के तत्वों का उपयोग अपने प्रोजेक्ट्स में व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए करने को कहा. उन्होंने छात्रों को वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और यह जानने की सलाह दी. उन्होंने गेट परीक्षा की संभावनाओं और यूपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं की तैयारी पर भी मार्गदर्शन दिया. मंच संचालन 2022 बैच की शिवानी और शुभम ने किया. कार्यक्रम में समन्वयक के रूप में प्रोफेसर इंचार्ज फैकल्टी वेलफेयर मणिकांत कुमार, सीएसइ के सहायक प्राध्यापक आशीष कुमार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंकित कुमार और मॉक्सी क्लब का अहम योगदान रहा.

पर्सनालिटी को विकसित करने के लिए अखबार का करें अध्ययन

छात्र-छात्राओं ने प्रो.अग्रवाल से कई प्रश्न पूछे. यूपीएससी सबसे कठिन परीक्षा क्यों मानी जाती है? इसके जवाब में प्रो.अग्रवाल ने कहा कि यह देश की सर्वोच्च सिविल सेवाओं के लिए आयोजित की जाती है. हालांकि, कई उम्मीदवार अपनी स्कूल की मूलभूत पढ़ाई भूल जाते हैं, जिससे यह परीक्षा उनके लिए कठिन बन जाती है. सीसैट के एथिक्स पेपर में ईमानदारी से उत्तर देना क्यों जरूरी है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जैसे भगवान का नाम लेते-लेते हम उसमें विश्वास करने लगते हैं, वैसे ही एथिक्स पढ़ते-पढ़ते यह हमारे जीवन का हिस्सा बन जाती है.” अपनी पर्सनैलिटी को विकसित करने के लिए उन्होंने छात्रों से अखबार पढ़ने, जागरूक रहने और दोस्तों के साथ विचार-विमर्श करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा इस प्रकार से डिजाइन की गयी है कि किसी एक व्यक्ति के लिए सभी विषयों की जानकारी रखना कठिन होता है.

स्वयं को समृद्ध रखने के लिए चुनौतियों को स्वीकार करें

प्रो.अग्रवाल ने शिक्षकों से टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया में सुधार करने की बात की. उन्होंने कहा कि शिक्षक खुद को समृद्ध करने के लिए नई चुनौतियों को स्वीकार करें और लर्निंग बाय शेयरिंग के सिद्धांत पर काम करें. उन्होंने छात्रों के लिए वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट डिजाइन करने की सलाह दी. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ एमके झा ने प्रो.अग्रवाल को भविष्य में भी एमआइटी के मेंटॉर के रूप में आते रहने का अनुरोध किया. पीआई एकेडमिक्स डॉ सीबी राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर मंत्री नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, बोले- इस दिन होगी शुरुआत

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन