ePaper

संगम सीएलएफ का काफी अच्छा कार्य , दीदियां बन रहीं लखपति

Updated at : 28 Aug 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
संगम सीएलएफ का काफी अच्छा कार्य , दीदियां बन रहीं लखपति

संगम सीएलएफ का काफी अच्छा कार्य , दीदियां बन रहीं लखपति

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. संगम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के वार्षिक आम सभा वित्तीय वर्ष 2023-24 का आयोजन किया गया है.दीदियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि संगम सीएलएफ का काफी अच्छा कार्य है. यहां की दीदियां चौमुखी विकास कर रही हैं जिस रफ्तार से बढ़ रही है उससे ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ सालों में संगम की सभी दीदियाँ लखपति होंगी. इस पर वहीं राज्य परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र तिवारी ने कहा कि दीदियों को किसी भी तरह के बैंक ऋण लेने में कोई परेशानी नहीं होगी. अच्छा बिजनेस करने वाली दीदियों को प्राथमिकता के आधार पर लाखों रुपये बैंक से लोन दिए जा रहे हैं. कार्यक्रम में संगम सीएलएफ की तरफ से दीदियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. अच्छा कार्य करने वाली दीदियों को पुरस्कृत भी किया गया. वहीं जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया. इस कार्यक्रम में संजय मिश्रा राज्य परियोजना प्रबंधक ने कहा कि आने वाले समय में जीविका से जुड़ी दीदियों को राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर भागीदारी मिलेगी. हर विभाग आज जीविका दीदियों के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं में प्राथमिकता दे रहा है. कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी, सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ी हुई दीदियों को भी सम्मानित किया गया. संगम सीएलएफ की अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 23-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. अच्छा कार्य करनेवाले कैडरों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की गयी. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मीना देवी मास्टर बुक कीपर ने किया. वहीं इस मौके पर मनीष कुमार, रितिका, पन्नालाल, अभिजीत, चंद्र प्रभात, कुणाल मिश्रा सहित कई जीविका दीदी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन