गरहाँ पुलिस ने 865.74 लीटर विदेशी शराब के साथ टाटा 407 और बाइक की जब्त

गरहाँ ओपी पुलिस द्वारा जब्त विदेशी शराब
गरहाँ ओपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 865.74 लीटर विदेशी शराब और बीयर के साथ एक टाटा 407 वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. पुलिस के आने से पहले तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Muzaffarpur News: गरहाँ ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 865.74 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा 407 मालवाहक वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
गरहाँ थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार ने बताया कि 28 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के टाटा 407 वाहन से पीपल के पेड़ के समीप ग्रामीण सड़क पर विदेशी शराब उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर टाटा 407 और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए.
तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोनों वाहनों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान टाटा 407 से विभिन्न ब्रांडों की 775.74 लीटर विदेशी शराब और 90 लीटर टुबॉर्ग बीयर बरामद की गई. इस प्रकार कुल 865.74 लीटर शराब जब्त की गई. बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टैग सहित कई ब्रांड शामिल हैं.
वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा 407 (BR32D-8771) और मोटरसाइकिल (BR06DW-9867) को जब्त कर लिया. जब्त सामग्री की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर थाना लाया गया.
तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार ने बताया कि इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: नगर निगम में अराजकता पर मेयर-पार्षदों का फूटा गुस्सा, 10 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रभूषण कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










