भदई फैक्स अध्यक्ष के घर से चार कारतूस व मैग्जीन बरामद

Published at :27 Jan 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
भदई फैक्स अध्यक्ष के घर से चार कारतूस व मैग्जीन बरामद

भदई फैक्स अध्यक्ष के घर से चार कारतूस व मैग्जीन बरामद

विज्ञापन

एसटीएफ व हथौड़ी पुलिस की ने पैक्स अध्यक्ष की छापेमारी ईंट भट्ठा संचालक व पैक्स अध्यक्ष के बीच चल रहा जमीन विवाद पैक्स अध्यक्ष के घर बदमाशों के जुटे होने की सूचना पर कार्रवाई प्रतिनिधि, हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में एसटीएफ एवं हथौड़ी पुलिस ने छापेमारी की और भदई फैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ अंशु के घर से चार कारतूस एवं एक मैग्जीन बरामद किया. कार्रवाई को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल रहा़ पैक्स अध्यक्ष के घर बदमाशों के जुटे होने की सूचना पर कार्रवाई की गयी़ हथौड़ी थानाध्यक्ष मोहम्मद आलम ने बताया कि गांव के ही ईंट भट्ठा संचालक सतीश सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष के बीच जमीन विवाद चल रहा है. इसी बीच पैक्स अध्यक्ष के घर असामाजिक तत्वों के जुटे होने और किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका की सूचना मिलने पर एसटीएफ के साथ हथौड़ी पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष के धर पर छापेमारी की. इस दौरान दो नाइन एमएम का कारतूस, दो सेवन पाउंड सिक्स एमएम की गोली एवं एक मैग्जीन बरामद किया गया. वहीं ईंट भट्ठा मालिक की हत्या की साजिश रच रहे बदमाश पुलिस को देखते ही फरार हो गये. इस संबंध में ईंट भट्ठा मालिक सतीश कुमार ने बताया कि गांव के ही कुणाल कुमार मुझसे लगातार रंगदारी की मांग कर रहे हैं. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने के लिए अपने साथियों के साथ साजिश रचने की आशंका पर इसकी सूचना मैंने पुलिस को दी थी, जिसके बाद कार्रवाई की गयी़ मामले में दो एफआइआर दर्ज करायी गयी है. एक एफआइआर पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष को नामजद करते हुए दर्ज किया है. वहीं दूसरी ओर ईंट भट्ठा संचालक ने भी नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन