पांच घरों में लगी आग, चार बकरियों की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 1:45 AM

विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र की राजखंड उत्तरी पंचायत के रामखेतारी गांव में रविवार की दोपहर आग लगने से पांच घर जल गये़ इसमें चार बकरियों समेत करीब 25 लाख रुपये के तैयार तंबाकू की फसल भी नष्ट हो गयी.

विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र की राजखंड उत्तरी पंचायत के रामखेतारी गांव में रविवार की दोपहर आग लगने से पांच घर जल गये़ इसमें चार बकरियों समेत करीब 25 लाख रुपये के तैयार तंबाकू की फसल भी नष्ट हो गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सब कुछ खाक हो गया. समाजसेवी बलम सहनी ने बताया कि लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया. पीड़ितों में अनिल सहनी, बच्चन सहनी, सूरज सहनी, सोनफी सहनी व नीरज सहनी शामिल है़ं सभी खेती किसानी व मजदूरी का काम करते हैं. सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन कराया जा रहा है़ सभी पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन