संस्कृति पर गोलीबारी करने में चिन्हित शूटर हुआ अंडरग्राउंड, पुलिस की बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 12:56 AM
संस्कृति पर गोलीबारी करने में चिन्हित शूटर हुआ अंडरग्राउंड, पुलिस की बढ़ी परेशानी
-जिला पुलिस की विशेष टीम फरार शूटर की गिरफ्तारी को लेकर कर रही रेड मुजफ्फरपुर. बेला इंडस्ट्रियल एरिया में महिला संस्कृति कुमारी पर हुई गोलीबारी की घटना में चिन्हित मनियारी इलाके का शूटर अंडरग्राउंड हो गया है. पुलिस टीम उसके ठिकाने पर कई बार रेड की है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. डीआइयू की टीम लगातार उसके लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हुई है. फिलहाल उसके छिपने के सभी संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम रेड कर रही है. जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की मानें तो शूटर की गिरफ्तारी के बाद ही मामला साफ हो पायेगा. फिलहाल पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. इधर, जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में इलाजरत संस्कृति की हालत में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है. होश में आने के बाद संस्कृति ने कहा था कि उसको जो बताना था पुलिस को बता दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह कुछ कह पायेगी. जानकारी हो कि बेला इंडस्ट्रियल एरिया में 25 जून की सुबह 10: 10 बजे संस्कृति स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रही थी. इसी दौरान गोपाल मसाला फैक्ट्री के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन अपराधी पीछे से आकर उन पर गोलीबारी कर दी. इसमें संस्कृति को तीन गोली लगी थी. पुलिस ने उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जख्मी संस्कृति के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










