खेती की नयी तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं किसान

Updated at : 20 Feb 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
खेती की नयी तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं किसान

खेती की नयी तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं किसान

विज्ञापन

केवीके तुर्की के वैज्ञानिकों ने गोष्ठी में किसानों को दी जानकारी प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव स्थित बेझा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड परिसर में गुरुवार को कृषक गोष्ठी हुई. अध्यक्षता बेझा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रबंध निदेशक रामनंदन प्रसाद ने की. केवीके तुर्की के वरीय वैज्ञानिक डाॅ मोतीलाल मीणा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि यहां की जमीन उपजाऊ है. किसान भी मेहनती हैं. साथ ही कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने किसानों को खेती में फसल चक्र को अपनाने की सलाह दी. कहा कि इसके लिए किसानों को रसायनिक खाद कम कर जैविक खाद का उपयोग ज्यादा करना होगा. जैविक खाद से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, जबकि रसायनिक उर्वरक से उर्वरा शक्ति कम होती है. उन्होंने किसानों से खेती की नयी तकनीक अपनाकर खेती करने को कहा. साथ ही आम-लीची की फसल पर जैविक दवा का छिड़काव करने की सलाह दी. इस अवसर पर युवा किसान रौशन कुमार ने डिजिटल मार्केंटिंग की जानकारी दी. गोष्ठी में जया श्री, आत्मा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार, कृषि सलाहकार विवेक कुमार, कृषि समन्वयक आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन