बिहार में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, पुलिस की छापेमारी में लाखों का माल जब्त
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 27 Jun 2025 8:23 AM
Bihar
Bihar: मुज़फ्फरपुर के औराई में पुलिस ने नकली विदेशी शराब के बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है. सुनसान इलाके में ब्रांडेड बोतलों में शराब भरकर बेची जा रही थी. छापेमारी में 267 कार्टन शराब बरामद हुए और तीन तस्कर मौके से गिरफ्तार किए गए.
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली विदेशी शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है. बागमती रिंग बांध के पास सुनसान इलाके में पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलों में पैकिंग का गोरखधंधा चल रहा था. विदेशी ब्रांड के लेबल और बोतलों में शराब भरकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी.
गुप्त सूचना पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई
थानाध्यक्ष राजा सिंह को जब इस गिरोह की जानकारी गुप्त सूत्रों से मिली, तो उन्होंने बिना देरी किए इलाके में छापेमारी की योजना बनाई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बड़े शराब तस्करों हरिंद्र सहनी (बेदौल गांव), राजकुमार सहनी (नया गांव) और मुन्नू साह (मधुबन) को गिरफ्तार कर लिया.
भारी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद
SSP सुशील कुमार ने बताया कि मौके से कुल 267 कार्टन यानी लगभग 2379.96 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की गई है. इसके अलावा कई खाली बोतलें, नकली लेबल और पैकिंग सामग्री भी मिली है. पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
Also Read: आजादी के बाद पहली बार इस इलाकें में पहुंचेगी पक्की सड़क, 17.5 KM निर्माण को मिली मंजूरी
शहर में फैला सकते थे जहर
अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह गिरोह हजारों लीटर नकली शराब बाजार में उतार देता, जिससे जनस्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकता था. SSP सुशील कुमार ने औराई पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










