स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की रुकी परीक्षाएं 6 से फिर शुरू होंगी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

exams will resume from 6th
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू के स्नातक सत्र 2024-28 के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. छुट्टी के बाद, सेकेंड सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाएं सोमवार, 6 अक्तूबर से फिर से शुरू होगी. दरअसल, कई कॉलेजों के छात्रों द्वारा विलंब से परीक्षा फॉर्म भरने के कारण विश्वविद्यालय को शुरुआती पेपरों को स्थगित करते हुए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा था. अब, ये स्थगित वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षाएं 6 से 8 अक्तूबर तक आयोजित की जायेगी. पेपर पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही दो शिफ्टों में आयोजित किये जायेंगे.तिथिशिफ्ट परीक्षा का नामग्रुप
6 अक्तूबर प्रथम कॉन्स्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटीग्रुप ए और बी6 अक्तूबर द्वितीय कॉन्स्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटीग्रुप सी और डी
7 अक्तूबर प्रथम योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिसग्रुप ए और बी7 अक्तूबर द्वितीय योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिसग्रुप सी और डी
8 अक्तूबर प्रथम इमोशनल इंटेलिजेंससभी ग्रुप8 अक्तूबर प्रथम कॉन्स्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटीग्रुप इ और एफ
8 अक्तूबर प्रथमयोगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिसग्रुप इ और एफडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










