आठ को मुजफ्फरपुर व रक्सौल से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

आठ को मुजफ्फरपुर व रक्सौल से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
मुजफ्फरपुर. आइटीआइसीएटी-2024 व डीइसीइ (एलइ ) 2024 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रांची, टाटा, रक्सौल, कटिहार व गया से पटना के लिए, वहीं मुजफ्फरपुर से छपरा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. 05297-05298 मुजफ्फरपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते) चलेगी. 05297 मुजफ्फरपुर-छपरा परीक्षा स्पेशल 8 जून को मुजफ्फरपुर से 15.00 बजे खुलकर, उसी दिन 18.30 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में 05298 छपरा-मुजफ्फरपुर परीक्षा स्पेशल 8 जून को छपरा से 20.00 बजे खुलकर उसी दिन 22.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वहीं 05585-05586 रक्सौल-पटना-रक्सौल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते) चलेगी. 05585 रक्सौल-पटना 8 जून को रक्सौल से 13.15 बजे खुलकर उसी दिन 22.30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 05586 पटना-रक्सौल परीक्षा स्पेशल 9 जून को पटना जंक्शन से 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




