ठंड बढ़ने पर महिलाएं हो रहीं डिप्रेशन का शिकार
Updated at : 01 Dec 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर महिलाएं हो रहीं डिप्रेशन का शिकार
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
ठंड बढ़ने के साथ महिलाएं डिप्रेशन का शिकार होने लगी है. इस बीमारी की चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं आ रही है. सदर अस्पताल के मानिसक रोग विभाग की ओपीडी में अवसाद के मरीज बढ़ रहे हैं. इसमें डिप्रेशन की सर्वाधिक मरीज में महिलाएं सबसे अधिक हैं. प्रतिदिन दस से बारह महिलाएं ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रही है जबकि सामान्य दिनों में इसकी संख्या दो से पांच होती है. मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की मानें तो लुढ़कते पारे से न्यूरोट्रांसमीटर की सक्रियता कम हो जा रही है. जिससे सर्दी के मौसम में तेजी से गिर रहा पारा महिलाओं के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं तेजी से अवसाद (डिप्रेशन) के शिकार हो रही हैं. डॉ बताते हैं कि जाड़े के मौसम में सूर्य की रोशनी कम मिलती है. ऐसे में मस्तिष्क के अंदर न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन कम होने लगता है.ये हैं इसके लक्षण
-इस बीमारी के शिकार व्यक्ति के जेहन में हीन भावना आती है. -मन में खुदकुशी करने की भाव आती है.-मन उदास रहता है.
-उसका मन किसी कार्य में नहीं लगता है.-भूख कम लगती है और एकाग्रता खत्म हो जाती है.
कैसे करें बचाव
– इसके मरीज रोजाना धूप में एक से दो घंटे जरूर बैठना चाहिए.– इसके अलावा कृत्रिम सूर्य की रोशनी के लिए कुछ यंत्र भी है- ऐसे मरीजों को डॉक्टर की सलाह से अवसाद की दवाएं जरूर दिलानी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




