ePaper

जिले में हर दिन मिल रहे डेंगू के मरीज, चार मिले

Updated at : 19 Oct 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में हर दिन मिल रहे डेंगू के मरीज, चार मिले

जिले में डेंगू के मरीज हर दिन मिल रहे हैं. शनिवार को डेंगू के चार नये मरीज पाये गये. ये मुशहरी, बोचहां और शहरी क्षेत्र के रहनेवाले हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के मरीज हर दिन मिल रहे हैं. शनिवार को डेंगू के चार नये मरीज पाये गये. ये मुशहरी, बोचहां और शहरी क्षेत्र के रहनेवाले हैं. एसकेएमसीएच में डेंगू की जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है. वहीं जनवरी से अक्तूबर तक 145 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इधर,नये इलाके में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव कराने की बात कही है. जारी आंकड़ों के अनुसार जहां मरीज नहीं थे, वहीं इन इलाकों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं. इन मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है. सभी अपने गांव में ही रह रहे हैं. जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि मौसम में कभी गर्मी तो कभी नरमी के चलते जिले में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ा है. डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल में एयर कंडीशनर डेंगू वार्ड बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन