मीनापुर में डेंगू का मरीज मिला

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
मीनापुर में डेंगू का मरीज मिला

Dengue patient found in Meenapur

विज्ञापन

जिले में अबतक 23 मरीजों में डेंगू की पुष्टि सर्वाधिक डेंगू के सात मरीज मुशहरी में मिले वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मीनापुर में डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है.एसकेएमसीएच में जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई. यह मरीज दूसरे राज्य से दुर्गा पूजा में घर आया था.पीएचसी प्रभारी ने मरीज के घर वालों की भी जांच कराने की बात कही है.जिले में जनवरी से लेकर अभी तक मरीजों की संख्या 23 हो चुकी है. मच्छरजनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ने अलर्ट किया है. खासकर डेंगू को लेकर मेडिकल कॉलेज समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में बुखार रोगियों की रैपिड जांच करने की बात कही है. मलेरिया अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम जांच व दवा छिड़काव करने के लिए मरीज के घर गयी थी. सीएस डॉ अजय कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए सदर अस्पताल में वार्ड बना है. सभी बेड पर मच्छरदानी लगायी गयी है. जरूरत पड़ी तो बेड की संख्या बढ़ा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन