Muzaffarpur : नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय

Muzaffarpur : नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय

विज्ञापन

नल जल की आपूर्ति बंद, शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश राशि की निकासी करने के बावजूद स्ट्रीट लाइट नहीं लगायी गयी साहेबगंज. गांधी चौक के पास बुधवार को सीपीआइ (एमएल) की बैठक मिश्रीलाल राय की अध्यक्षता में हुई,जिसमें अपनी मांगों को लेकर 9 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में दलाली व रिश्वतखोरी चरम पर है. उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करने पर कोई कारवाई नहीं की जाती है. नल जल की आपूर्ति वर्षों से बंद है. स्ट्रीट लाइट के लिए राशि की निकासी कर ली गई है,परंतु स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया है.सार्वजनिक शौचालय की राशि की भी निकासी कर ली गई है,परंतु शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है.प्रधानमंत्री आवास योजना से वाजिब हकदारों को वंचित कर दिया गया है,वहीं रिश्वतखोरी कर साधन-संपन्न लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है.अशोक चौक के पास सालोंभर जलजमाव की स्थिति रहती है,परंतु उसका निदान नहीं कराया गया है.वक्ताओं में जिला सचिव डॉ अजीमुल्लाह अंसारी, चंद्रिका सिंह, राजकुमार,रामेश्वर ठाकुर, गजाधर दास,सुरेश पासवान, शिव राम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन